फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people including a student and a woman died in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में छात्रा और महिला समेत चार की मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four people including a student and a woman died in road accidents
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात और बुधवार को हुए चार सड़क हादसों में छात्रा और महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। देहात कोतवाली के खजुरी गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की जान चली गई। वहीं, ड्रमंडगंज इलाके में बाइक के टक्कर से महिला की मौत हो गई। मड़िहान क्षेत्र में वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसी इलाके में गिरने से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी फिरोज खान की आठ साल की बेटी अमीरा खान गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। सुबह पैदल विद्यालय जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से वह गिर गई। इसके बाद ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। परिजन उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमीरा फिरोज की इकलौती संतान थी। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज: प्रयागराज जिले के थाना मांडा गांव पियरी निवासी गुलाब कली (58) मंगलवार को देर शाम ड्रमंडगंज से पैदल महोगढ़ी स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थी। हनुमान मंदिर के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज से उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को महिला के बेटे रविंद्र कुमार कोल ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान: सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के कंचा गढ़वा गांव निवासी संदीप (27) छत्तीसगढ़ स्थित पावर प्लांट में वेल्डर का काम करता था। 15 दिन पहले वह बेटे के अन्नप्राशन में घर आया था। मंगलवार की रात नौ बजे अपने रिश्तेदार वकील कुमार को कलवारी उसके घर छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय बाइक समेत बरदहवा नाला में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि नाले में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई।

वहीं, शहर कोतवाली के नारघाट निवासी शुभम (29) बुधवार की दोपहर बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र आया था। घर लौटते समय सिकटही एसएन फ्लैग फाउंडेशन के पास वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गई। वहां से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed