फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people booked for attacking couple with axe

Mirzapur News: दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four people booked for attacking couple with axe
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के समसदिया गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के दो लाेगों को हल्की चोट लगी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। समसदिया गांव में शुक्रवार की देर रात नौ बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की देखते ही देखते कुल्हाड़ी और लाठी चलने लगे। कुल्हाड़ी के हमले में गोपी यादव (50) और पत्नी पूनम (47) घायल हो गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भोला चौहान और बऊ को हल्की चोट आई है। घायल गोपी यादव का प्रयागराज स्वरूपरानी हॉस्पिटल व पत्नी पूनम का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। सुरक्षा व तनावपूर्ण माहौल देखकर एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दीवार खड़ा करने के लिए कुल्हाड़ी के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल दंपती के पुत्र की तहरीर पर बऊ उर्फ शंकर, भोला चौहान, लीलावती, रजवंती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैै। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तनावपूर्ण माहौल देखकर पीएसी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed