{"_id":"5ef23b6c8ebc3e4320275987","slug":"four-new-patients-of-corona-including-two-from-delhi-mirzapur-news-vns531775326","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लरटे दो समेत कोरोना के चार नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लरटे दो समेत कोरोना के चार नए मरीज
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिछले 10 दिनों से लगातार करोना संक्रमितो के बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चार ोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसमें एक युवक की रिपोर्ट दिल्ली से आई है। तीन की रिपोर्ट जिसे से भेजे गए सैंपल से आई है। चार रिपोर्ट में दो दिल्ली और एक कोलकाता से लौटने वाले है। चौथा युवक नगर के एक होटल का है। जहां पर आईसोलेशन में कार्यरत डाक्टर ठहरे हुए है। चारो संक्रमितों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 हो गई। इसमें 42 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो की मौत हो चुकी है। 29 एक्टिव केस है।
कोरोना संक्रमितो का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संख्या कम और अधिक जरुर हो रही है, पर 10 दिनों में ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब संक्रमित न मिले हो। मंगलवार के जिले में चार संक्रमित मिले है। इसमें कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज निवासी युवक ने दिल्ली में जांच कराया। वह बस से घर लौट रहा था। वह रास्ते में था, तभी उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। वह मिर्जापुर पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग ने उसे आईसोलेशन में भर्ती करा दिया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि जिले में मंगलवार को 27 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एक की रिपोर्ट दिल्ली से आई है। नगर के घुरहूपट्टी निवासी एक युवक 11 जून को दिल्ली से ब्रह्रमपुत्र मेल से मिर्जापुर से आया। 19 को उसका सैंपल लिया गया था। कोन ब्लाक के सेमरा गांव निवासी अधेड़ 18 को कोलकाता से लौटा है। उसका भी 19 का सैंपल लिया गया था। नगर के एक होटल में जहां पर डाक्टर ठहरे है। वहां के एक कर्मचारी का 21 जून को सैंपल लिया गया था। तीनों की रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आने पर उनको आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
............................
110 लोगों का सैंपल लिया गया
मिर्जापुर। जिले से मंगलवार को 110 लोगों को सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया। इसमें गांव में पहुंचे बाहर से आए प्रवासियों और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्ध है। इसके अलावा परसिया क्वारंटीन सेंटर और सेफोर्ड अस्पताल से जांच सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
................................................
स्वस्थ्य होने पर तीन की छुट्टी
मिर्जापुर। जिले के तीन संक्रमितो की मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई। तीनों को सर्टिफिकेट देकर छूट्टी दे दी गई। आईसोलेशन में भदोही के भर्ती पांच मरीजों को भी पूर्व में रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई थी। आईसोलेशन में सिर्फ मिर्जापुर के मरीज भर्ती है।