फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four members of a gang that used to steal vehicles by breaking their windows were arrested

Mirzapur News: गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang that used to steal vehicles by breaking their windows were arrested
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन तिराहा के पास से गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शीशा तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले सामान, बैग व नकद रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोगों ने गाड़ियों का शीशा तोड़कर सामानों चोरी की है। सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन तिराहा से चार आरोपियों रंजनी नायडू, आकाश रंजनी नायडू , लक्ष्मी रंजनी नायडू व पूजा रंजनी नायडू निवासी बाकी पाड़र थाना नवापुर जिला नंदूखार महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का बैग, तीन मोबाइल फोन, पर्स, शीशा तोड़ने के गुलेलनुमा दो उपकरण, पांच छर्रे और 1550 रुपये नकद बरामद हुए। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed