फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four lakhs will practice yoga on Yoga Day

योग दिवस पर चार लाख करेंगे योगाभ्यास

Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs will practice yoga on Yoga Day
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व योग प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में योग दिवस पर चार लाख लोगों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य है। इसके लिए अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर तैयारी करें। जिले के सभी स्कूलों, ब्लाक व तहसील मुख्यालयों के अलावा अन्य स्थानों पर स्थित मैदानों में योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले योगाभ्यास के बाबत मैदान की साफ-सफाई के लिये नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को जरूरी निर्देश दिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी से उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर फील्ड की लंबाई, चौड़ाई देख लें और योगाभ्यास के लिये मैदान की क्षमता का भी आकलन कर लें। उन्होंने सभी विकास खंडों व तहसील स्तर पर भी योगाभ्यास सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि योगाभ्यास के लिये प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। जीआईसी परिसर में समुचित पेयजल की व्यवस्था, मैट बिछाने, बैनर आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों व उनके उद्बोधन के सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से कराने के लिए कहा गया। बैठक में यातायात जाम की स्थिति, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था के लिये अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी को योगाभ्यास वाले स्थलों पर चिकित्सकों व एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के लिये भी निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंघल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ श्रीकांत रजक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मिर्जापुर ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed