फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four killed in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में चार की मौत

Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशेषपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात को वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास रात में ही ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार दो लोगों की जान चली गई। वहीं, अहरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह हाईवा ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे खलासी की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी अमृत लाल यादव (45) बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब शौच के लिए निकले थे। शौच के बाद वह लौटते समय घर से 50 मीटर पहले अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमृत लाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह कालीन की बुनाई का काम थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि वाहन के टक्कर से अमृत लाल की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वाहन की तलाश की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी राजू यादव (28) पुत्र मोहन यादव ट्रैक्टर मालिक हैं। उनके साथी अमरनाथ बिंद (32) उनके पिता की जेसीबी चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात राजू यादव और अमरनाथ ट्रैक्टर लेकर नटवा की ओर से घर जा रहे थे। राजापुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू यादव दो भाइयों और एक बहन के बीच दूसरे नंबर पर थे। वहीं, अमरनाथ चार भाई में सबसे बड़े थे। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हुई है। इसी तरह सोनभद्र से बालू लादकर वाराणसी की ओर ट्रक जा रहा था। अहरौरा थाना क्षेत्र के चित्त विश्राम स्थित दूर संचार विभाग कार्यालय के पास ओवरटेक करते समय हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा सवार खलासी लाल बहादुर (28) पुत्र बुधराम निवासी पहिका मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के हाईवा का चालक भाग गया। अहरौरा थानाध्यक्ष कुमुद शेखर ने बताया कि हाईवा ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे उसके खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed