फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four injured from the assault, head and former head side injured in soil removal dispute

Mirzapur News: मिट्टी निकालने के विवाद में मारपीट, प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के चार घायल

Sun, 16 Jun 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four injured from the assault, head and former head side injured in soil removal dispute
जमालपुर। थाना क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव में शनिवार को सरकारी तालाब से मिट्टी निकाल कर बेचे जाने को लेकर प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरखपुर माफी में सरकारी तालाब से मिट्टी बेचने को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन प्रधान पति द्वारा आंबेडकर पार्क में मिट्टी पाटने के बहाने सरकार तालाब से मिट्टी निकलवाया जा रहा था। शनिवार को तालाब से दूसरे गांव में भी मिट्टी भेजा जा रहा था। इस पर गांव के पूर्व प्रधान रामआधार यादव ने आपत्ति जताई। इस पर वर्तमान प्रधान के पति ने पूर्व प्रधान को मार दिया। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। जमालपुर थाने की पुलिस सुबह हल्का विवाद की सूचना तालाब पर गई थी। उसके बाद भी प्रधान पति मिट्टी निकलवाना बंद नहीं किए। पुलिस लौटने के बाद मारपीट हुई। जिसमें वर्तमान प्रधान अंजना देवी के पुत्र कन्हैया (21), मन्हैया लाल (19) को सिर में चोटें आईं। प्रधान पति श्यामनरायन (88) को हल्की चोट आई। दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान रामआधार यादव (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकारी तालाब से मिट्टी निकालकर दूसरे गांव को मिट्टी बेची जा रही है। दोनों पक्ष ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामनारायन राम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed