{"_id":"66219b0a0ae75ece2b0e9c54","slug":"four-including-woman-killed-six-injured-in-road-accidents-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-577587-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत, छह घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर/मड़िहान। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप के घायल हो गए।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही स्थित सेम्फोर्ड स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सोनभद्र मूर्तिया में बाइक की टक्कर में घायल दोनों लोगों को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई। चुनार के कैलहट बाजार के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव के मिश्र पट्टी मजरा निवासी नागेश्वर उर्फ छोटू (21) पुत्र लल्लन गांव निवासी अनिल (18) के साथ उसके ननिहाल चंद्रदीपा कोतवाली कटरा गया था। चंद्रदीपा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर जा रहे थे। उधर, कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड मीर साहब की गली निवासी मोहम्मद सैफ (19) पुत्र वारिस विंध्याचल काम से गया था। वह सीसी कैमरा लगाने का काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह अकेले बाइक से अपने घर लौट रहा था। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही सेम्फोर्ड स्कूल के सामने दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सैफ और नागेश्वर को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मोहम्मद सैफ को मृत घोषित कर दिया। नागेश्वर की हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल के पिता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। मोहम्मद सैफ माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक छोटी बहन है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। उसका उपचार ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार विजय कुमार (59) घायल हो गए। मड़िहान सीएससी में उनका उपचार कराया गया। तीसरी घटना में सोनभद्र की मूर्तियों में हुई। सोनभद्र के मूर्तियां निवासी अमर शर्मा 22 का मड़िहान के कलवारी में कपड़े की दुकान है। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था । सोनभद्र मूर्तियां के पास बाइक सवार संजय (21) निवासी पतेरी से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएससी मड़िहान लाया गया। सीएचसी के डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल अमर की मौत हो गई है। चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट बाजार के पास ट्रैक्टर और ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसमें ऑट सवार चंदा देवी (32) पत्नी जयप्रकाश, अमृता (7) पुत्री जयप्रकाश, प्रियंका देवी (24) पति शिवप्रकाश निवासी ग्राम घरवासपुर थाना अदलहाट तथा पूजा (20) पुत्री जोखन निवासी ग्राम कटेसर थाना रामनगर जनपद वाराणसी घायल हो गए। घायलों को उपचार में लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रियंका देवी की मौत हो गई। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।