{"_id":"66c51682b1e090baa10f53b4","slug":"four-died-and-many-fell-ill-due-to-diarrhea-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120875-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डायरिया की चपेट में आने से चार की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डायरिया की चपेट में आने से चार की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
मिर्जापुर/पटेहरा। डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर क्षेत्र के लोग भी दूषित जल के सेवन से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। नगर क्षेत्र के नैपुरवा मोहल्ले में डायरिया से तीन और पटेहरा खुर्द गांव में इलाज के दौरान एक डायरिया पीड़ित वृद्धा की जान चली गई। नैपुरवा मोहल्ले में 15 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जबकि मंगलवार को पटेहरा खुर्द के डायरिया पीड़ित आठ नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैपुरवा मोहल्ले में एक सप्ताह से पेयजल की पाइप लाइन में सीवर का पानी जाने से लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। मोहल्ले में 15 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हैं। इनमें से कई लोगों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इस बीच नैपुरवा निवासी कलीम (48) की मंगलवार को दोपहर में डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। इनके अलावा एक ही परिवार के राज मोहम्मद उर्फ काजू (32) और उनकी मामी रोजी (55) की भी मौत डायरिया से हो गई। मोहल्ले में राजू (43), राबिया (57), तौसीफ (18), इदू मंसूरी (65), समरुद्दीन (50), आइरा (7) व विजय (30) समेत कई अन्य लोग बीमार हैं। कुछ सरकारी तो अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैैं। डायरिया फैलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मोहल्ले में पहुंची। नगर पालिका की टीम भी सीवर लाइन की जांच कर रही है। उधर, पटेहरा खुर्द गांव में फैले डायरिया की चपेट में आई वृद्ध महिला की मौत हो गई। गांव में डायरिया की चपेट में आठ नए लोग आ गए हैं। इस बीच सोमवार को मड़िहान सीएचसी में भर्ती 11 लोगों में से नौ मरीजों को रात में घर भेज दिया गया। इनमें से प्रभावती (80) की मंगलवार की सुबह पांच बजे मौत हो गई। सोमवार की रात 10 बजे राधिका (28), दिलीप (20), रेखा (22) की हालत बिगड़ने पर उन्हें पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। सोमवार को शाम छह बजे मायके राखी बांधने आई झुरी कोल पुत्री छोटकी (22) की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रजौहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात अमरावती कोल (30) की तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी मड़िहान में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद मंगलवार को सुबह छोड़ दिया गया। प्रकाश यादव (17), जीतनारायण यादव (55), आकांक्षा (6) का धुरकर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सा प्रभारी अभिषेक जायसवाल की निगरानी में दो डॉक्टरों की टीम दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव में पहुंचकर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जरूरी दवाओं मेट्रोजिल टैबलेट, ओआरएस पाउडर, जिंक टैबलेट के अलावा आसपास एकत्र बारिश के पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। चिकित्सा प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। सभी खतरे से बाहर हैं।