फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four death due to Corona, 26 infected found in Mirzapur

कोरोना से चार की मौत, संक्रमित मिले 26

Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Four death due to Corona, 26 infected found in Mirzapur
मिर्जापुर। पिछले तीन दिनों से लगातार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है, पर मौत का ग्राफ बढ़ा है। सोमवार को जहां 26 संक्रमित मिले, वहीं एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। लगभग डेढ़ माह बाद सबसे कम 26 संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 42 और शनिवार को 44 संक्रमित मिले थे। रविवार को 102 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 780 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को 26 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 660 हो चुकी है। चार की कोरोना से मौत हो गई। इसमें पटेहरा के हडौरा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की प्रयागराज में मौत हुई। लालगंज के चरखी कला निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, रतनगंज निवासी 48 वर्षीय पुरुष, सुरेखापुरम कालोनी निवासी 77 वर्षीय पुरुष की एल-टू अस्पताल में मौत हुई है। जिले में अब तक 90 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 29 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में दो मरीज हैं। 644 लोग होम आईसोलेशन में है। 82 दूसरे जिले में भर्ती है। 23 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को दो हजार 600 की रिपोर्ट आई है। 26 संक्रमितों में 18 पुरुष और आठ महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 82 हजार 747 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 81005 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 742 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 89006 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 402 हाट स्पाट है। 307 ग्रामीण और 95 शहरी क्षेत्र में है। 12 मरीज निजी कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 26
स्वस्थ्य हुए- 102
मौत- 04
कुल संक्रमित- 10660
अब तक स्वस्थ- 9790
अब तक मौत-90
एक्टिव केस-780
हाट स्पाट- 402
एल-टू- आईशोलेशन- 29
होम आईसोलेशन- 644
.................................................
बीमार की इलाज के दौरान मौत, गांव में दहशत
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की वाराणसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी राजकुमार सिंह (50) अपने गांव में किराना स्टोर की दुकान चलाते थे। लगभग एक हफ्ते से सर्दी, खांसी व बुखार से बीमार चल रहे थे। जिन्हें वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजकुमार हाई ब्लड प्रेशर व मधुमेह से पीड़ित थे। देखा जाए तो एक हफ्ते में नौडिहवा गांव में लगभग चार-पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed