फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested with stolen goods

Mirzapur News: चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen goods
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को देवरी दक्षिण के पास से मोनो ब्लाॅक और वाटर पंप चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पस से छह मोनो ब्लाॅक और वाटर पंप बरामद किया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवरी दक्षिणी निवासी विनय चौरसिया ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर मोनो ब्लाॅक औ वाटर पंप चोरी हो जाने की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवरी दक्षिण के पास से चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों छोटेलाल कोल निवासी ग्राम मुडेल थाना ड्रमण्डगंज, कमला शंकर उर्फ डाकू निवासी ग्राम मुडेल, अशोक कुमार निवासी ग्राम मुडेल, दीपक सिंह निवासी ग्राम मुडेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गैंग है। वे दिन में रेकी कर रात में योजना के तहत खेतों में लगे पंप व अन्य प्रकार के सामानों को चोरी कर बेच देते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। अर्जित धन आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed