फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested with counterfeit notes in a million

एक लाख के जाली नोट के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with counterfeit notes in a million
क्राइम ब्रांच एवं पड़री पुलिस ने मंगलवार की सुबह पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास से जाली नोटों के साथ अंतरप्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से एक लाख सात हजार पांच सौ रुपये के नकली नोट और 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और चार मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले पुलिस को जाली नोटों की खेप के साथ अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

 एसपी दिनेश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों से जाली नोटों की सप्लाई की सूचना मिल रही थी।  गिरोह को पकड़ने के लिए एएसपी (सिटी) अजय सिंह सीओ सदर रामनाथ वर्मा, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह एवं पड़री थानाध्यक्ष योगेश यादव की टीम को लगाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जाली नोटों की खेप आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर मोहनपुर पहाड़ी के पास तोसवा मार्ग पर घेराबंदी करते हुए चार लोगों को पकड़ा गया।

तलाशी में उनके पास से एक लाख सात हजार पांच सौ रुपये के जाली नोट बरामद हुए। ये नोट हजार और पांच सौ के नोटों की शक्ल में थे। साथ ही एक के पास से 315 बोर का एक तमंचा एवं दो कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चारों के पास से मोबाइल भी मिले हैँ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग बिहार के सासाराम से जाली नोटों को लाकर मिर्जापुर तथा इलाहाबाद समेत अन्य जिलों में चलाते हैं।

इसमें भदोही एवं इलाहाबाद समेत कुछ अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रभूषण  शुक्ला निवासी भिलगो पड़री, राजबली निवासी मल्लेपुर चील्ह, अमित जायसवाल निवासी समोगरा  देहात कोतवाली, राधेश्याम  जायसवाल निवासी मोहाजगीर थाना मांडा इलाहाबाद  शामिल हैं।


 46 रुपये कमीशन मिलते हैं मुख्य आरोपी को ः जाली नोटों के धंधे का मास्टर माइंड चंदभूषण शुक्ला है। वही बिहार के सासाराम से नोटों क ो लाता है। सौ रुपये के एक नोट पर उसे 46 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

नोट को बाजार में चलाने वाले अपने साथियों को वह अपने कमीशन का 70 फीसदी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed