फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four advocates reinstated to the executive committee; application to withdraw resignation accepted.

Mirzapur News: चार अधिवक्ता कार्यकारिणी में बहाल हुए त्यागपत्र वापस लेने का प्रार्थना पत्र स्वीकार

Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Four advocates reinstated to the executive committee; application to withdraw resignation accepted.
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में त्यागपत्र देने वाले चार सदस्यों को दोबारा बहाल कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष अभयराज सिंह की अध्यक्षता और सचिव जंग बहादुर सिंह के संचालन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य श्याम बिहारी तिवारी, अवधेश कुमार द्विवेदी, उपसचिव प्रशासन दिलीप कुमार पांडेय और उपसचिव प्रकाशन नीरज कुमार तिवारी ने त्यागपत्र वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

चारों ने दो मई 2026 को त्यागपत्र दिया था, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था। बृहस्पतिवार को दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार के बाद अध्यक्ष ने त्यागपत्र निरस्त करते हुए चारों को कार्यकारिणी में पूर्ववत बहाल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों सदस्यों की अनुपस्थिति में पूर्व में मनोनीत पांच सदस्य संजय कुमार गुप्ता (उपसचिव प्रशासन), हर्षिता सिंह (उपसचिव प्रकाशन), सुरेश प्रताप सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय और बबीता जायसवाल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे। वहीं, निवर्तमान सदस्य सतीश कुमार सिंह बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में उनकी बहाली पर निर्णय नहीं लिया जा सका।

उन्हें पांच अक्तूबर तक किसी कार्य दिवस में अध्यक्ष अभयराज सिंह और सचिव जंग बहादुर सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
इसके बाद उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बहाल किए गए चारों सदस्यों को पांच अक्तूबर को संघ की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही उन्हें विधिवत कार्यकारिणी का सदस्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed