फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Prime Minister VP Singh was a champion of social justice.

Mirzapur News: सामाजिक न्याय के पुरोधा थे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह

Sat, 27 Jun 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister VP Singh was a champion of social justice.
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर नमन करते लोग। स्रोत- सोशल मीडिया
जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

मिर्जापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व सामाजिक न्याय के महान पुरोधा स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती पर देर शाम एक होटल में वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में विचार संगोष्ठी हुई। शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल प्रभारी अमित श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर देश के करोड़ों पिछड़े वर्गों को शिक्षा और नौकरियों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। कहा कि यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र में सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम था। वी.पी. सिंह सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि वीपी सिंह भारतीय राजनीति में नैतिक साहस और सिद्धांतों के प्रतीक थे। उन्होंने सत्ता से ऊपर उठकर सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। जाह्नवी तिवारी ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जाह्नवी कसेरा ने कहा कि वी.पी सिंह ने संसद के सेंट्रल हॉल में डॉ. अंबेडकर का चित्र स्थापित करवाकर उन्हें वह सम्मान दिलाया, जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी थे। इस अवसर पर आकाश यादव, जगदीश्वर सिंह राजपूत, प्रवीण द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, विपिन मौर्य, अनुज उमर, शिवम सिंह चंदेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed