फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Prime Minister Nehru, who earned the nation respect on the international stage, prioritized the national interest.

Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय जगत में सम्मान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने देशहित को प्राथमिकता दी

Thu, 28 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Nehru, who earned the nation respect on the international stage, prioritized the national interest.
आवास विकास कालोनी पार्क मेंं पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर
मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पं जवाहरलाल नेहरू पार्क में बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओंं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को अंतरराष्ट्रीय जगत में सम्मान दिलाया। हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पंडित नेहरू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि देश के महान नेता, शिल्पकार रहे नेहरू ने लगातार 16 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। अपनी योजनाओं और उपलब्धियां से भारत माता का शृंगार किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ने कहा की पंडित नेहरू कहते थे कि कोई देश तभी आगे बढ़ता है जब उसके करोड़ों लोग तरक्की करें। खुशहाल हों इसके लिए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, उद्योग एवं कृषि से जुड़े बड़े-बड़े संस्थान बनाए। कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे पथिक एवं अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, कृष्ण गोपाल चौधरी, राजधर दुबे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, इश्तियाक अंसारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed