फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Formation of technical committee to investigate the approach road

संपर्क मार्ग की जांच के लिए तकनीकी समिति का गठन

Thu, 03 Nov 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Formation of technical committee to investigate the approach road
जमुनिया से नेवढ़िया संपर्क मार्ग की गुणवत्ता को लेकर आई शिकायत की जांच के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है। उन्होंने समिति से चार नवंबर तक जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

जमुनिया से नेवढ़िया संपर्क मार्ग के निर्माण में जिलाधिकारी को गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर जांच का निर्देश दिया है। जांच समिति में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड के अलावा सहायक अभियंता जिला पंचायत मनोज कुमार सिंह एवं अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो मनोज कुमार शामिल है। जिलाधिकारी ने समिति को सड़क की गुणवत्ता की जांच कर चार नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगाह किया कि जांच में लापरवाही होने पर समिति में शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed