{"_id":"6849cc95d7beb2b3a40a6492","slug":"for-the-first-time-in-the-district-treatment-will-be-done-through-music-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135065-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस जिले में पहली बार संगीत के जरिए होगा इलाज, इस दिन चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस जिले में पहली बार संगीत के जरिए होगा इलाज, इस दिन चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण
Thu, 12 Jun 2025 09:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:27 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 15 जून को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें आरोग्य भारती के चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
संस्कार भारती की ओर से संगीत के रागों के माध्यम से मरीजों के इलाज के लिए सांगीतिक चिकित्सकीय संगोष्ठी संगीतोपचार का आयोजन 15 जून को होगा। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में शाम छह बजे से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के संगीत साधक शामिल होंगे।
विज्ञापन
संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में बिना दवा के संगीत के माध्यम से मरीजों को ठीक करने का प्रयोग जिले में प्रथम बार किया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
आरोग्य भारती के चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। दो हफ्ते बाद फिर से चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य में हुए परिवर्तनों की जांच करेगी। मरीजों के स्वस्थ होने तक यह क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
वर्तमान सत्र में मानसिक तनाव और अनिद्रा पर प्रयोग किया जाएगा। बैठक में रेखा गौड़, अश्वनी पांडेय, सुरेश मौर्य, प्रांतीय मंत्री सुधीर पांडेय, रमेश, संतोष तिवारी एवं सोमेश्वरपति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।