{"_id":"f554c8a13b8e80bd958033843855e579","slug":"for-irrigation-will-be-five-chekdam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलवन नदी पर सिंचाई के लिए बनेंगे पांच चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलवन नदी पर सिंचाई के लिए बनेंगे पांच चेकडैम
अमर उजाला, ब्यूरो, मिर्जापुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पहाड़ी में सिंचाई की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। जिला प्रशासन बेलवन नदी पर सिंचाई के लिए चेकडैम बनवाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी पहाड़ी चंदनदेव पांडेय और लघु सिंचाई के एई सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बेलवन नदी का निरीक्षण किया।
टीम ने चेकडैम बनाने के लिए बीडीओ और ऐई ने पंाच स्थानों का चयन किया है। जिनमें मनोहरपुर, नौडिहवां, अर्जुनपुर, खुटहा शाहु और चेेंदुली सहित पांच स्थानों पर पांच चेकडैम बनेंगे। जिससे पहाड़ी में तेजी से गिरते जल स्तर और सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा पेयजल किल्लत और सिंचाई के लिए ग्रामीणों की मांग पर चेकडैम बनाने की कवायद शुरू की गई है।
गौरतलब है कि पांचों स्थान पहाड़ी ब्लाक के दक्षिणांचल क्षेत्र में स्थित है, जहां पर पानी की किल्लत की समस्या हमेशा बनी रहती है। बीडीओ चंदनदेव पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के बाद चेकडैम का स्टीमेट एई सुनील कुमार द्वारा बनाकर सीडीओ को भेजा जाएगा। जिसके बाद चेकडैम बनने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस अवसर पर लाला मिश्रा, राम सागर भारती, सिद्धनाथ यादव, राजेश प्रजापति, शंभूनाथ शर्मा, रमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।