फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Football coach came after two months, three other coaches were appointed

Mirzapur News: दो माह बाद आए फुटबाल कोच, तीन अन्य कोच की नियुक्ति

Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Football coach came after two months, three other coaches were appointed
मिर्जापुर। स्पोर्टस स्टेडियम भिस्कुरी में अब फुटबॉल खिलाड़ियों को कोच की कमी नहीं खलेगी। स्टेडियम में दो माह बाद नए कोच की नियुक्ति हो गई है। कबड्डी, हॉकी और ताइक्वांडो के लिए भी नए कोच मिले है। स्पोर्टस स्टेडियम भिस्कुरी में उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार फुटबॉल कोच के रूप में तैनात थे। जून में उनका स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद फुटबॉल कोच की कमी खलने लगी। जिले में नेशनल स्तर तक के फुटबॉल खिलाड़ी हैं। कोच न होने से खिलाड़ियों को समस्या हो रही थी। अब दो माह बाद फुटबाल कोच के रूप में देशपाल सिंह की तैनाती हुई है। वह अंबेडकरनगर से स्थानांतरित होकर आए हैं। कबड्डी के लिए मोहित कुमार, हॉकी के लिए परवीन सिद्दीकी, ताइक्वांडो के लिए अभिषेक तिवारी की नियुक्ति हुई है। अब स्पोर्टस स्टेेडियम में 10 कोच हो गए हैं। कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, नेटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन के कोच तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed