{"_id":"6ad3d608a187d9370d07a8bb","slug":"folk-culture-showcased-in-all-its-splendor-at-the-vindhya-mahotsav-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-163382-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी
विज्ञापन
संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। सूचना विभाग
मिर्जापुर। नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में आयोजित नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव के छठवें दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने देवी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने विंध्य की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भदोही के दीनानाथ तिवारी, दीपक मस्ताना, मिर्जापुर के दयाराम यादव, पांचू पाल, बब्बलू राम दीवाना, रिंकी देवी, विद्यासागर, कमलेश कुमार पाल, हरिराम, रोली शर्मा, कुसुम किशोरी, दिनेश मौर्य, शांति निषाद, वाराणसी की खुशबू गुप्ता और दीपक सिंह, लखीमपुर खीरी के रामपाल निषाद तथा मुंबई की एकता श्रीमाली ने प्रस्तुति दी।
कलाकारों को मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल और डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद ने मां का चित्र, चुनरी और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद से रूपेश श्रीवास्तव और अंजू मौर्य के अलावा अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।