फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fog all day

कोहरे के आवरण से ढकी धरती, दिनभर नहीं दिखे भाष्कर

Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
fog all day
मिर्जापुर। सुबह के समय कुहासा छाए रहने का क्रम सोमवार की सुबह भी रहा। लगातार तीन दिनों से छाए कोहरे के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। शहर शीतलहर की चपेट में आ गया। दोपहर के समय कुछ देर की धूप के अलावा दिनभर सूरज न निकलने से आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी तक बेहाल रहे। कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि है आने वाले दो-तीन दिन में शीतलहर व गलन से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

तीन दिनों से रात उठ रहा कोहरा सोमवार तक पूरे धरती को अपनी आगोश में ले लिया। दिन में घर के बाहर आसपास खड़े लोग नजर नहीं आ रहे थे। सड़को पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक खासे परेशान रहे। हेड लाइट के सहारे वे सड़कों पर चलने को विवश रहे। कोहरे के चलते ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने के बजाय रजाई में ही दुबके नजर आ रहे हैं। कोहरे के चलते बढ़ी ठंड से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। बाग-बगीचे में कोलाहल सन्नाटे में तब्दील हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से बाजार आए लोग ठंड से कांपते दिख रहे हैं। पर्याप्त अलाव की व्यवस्था न होने से रेलवे व बस स्टेशन पर यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ग्राम्यांचलों में भी स्थित वाहन स्टैंड पर लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

-शीतलहर व गलन बढ़ने की संभावना जताई
मिर्जापुर। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। आने वाले दो से तीन दिनों तक गलन व ठंड से राहत मिलने की संभवना नतहीं है। डीएसटी- महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आर के मल्ल व तकनीकी अधिकारी (युवा मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम आने वाले दिनों में प्रबल रहने के साथ अगले 3 दिनों के तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी पड़ सकता है। जिसके फलस्वरूप आने वाले दिनों में शीतलहर और गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन के बाद ही कुहरे में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed