फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Flood water entered six villages, 300 bigha vegetable crop submerged, schools closed in affected areas

Mirzapur News: बाढ़ से छह गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 300 बीघा सब्जी की फसल डूबी, प्रभावित इलाकों में विद्यालय बंद

Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered six villages, 300 bigha vegetable crop submerged, schools closed in affected areas
रैपुरिया गांव से चुनार तहसील की ओर नाव से आवागमन करते लोग।  संवाद। - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। गंगा का रौद्र रूप शनिवार से शुरू हो गया। चेतावनी बिंदु का पार कर खतरे के निशान के करीब पहुंचने को आतुर रहीं। बाढ़ के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में छह से अधिक गांव बाढ़ से घिर गए हैं। सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में लगभग 300 बीघा से अधिक फसल व सब्जियों के खेत पानी में डूब गए हैं। घरों में पानी घुसने से घर, गृहस्थी के सामान व मवेशियों के साथ ग्रामीण पलायन करने को विवश हैं। मार्गों पर पानी भरने से छह से गांवों का संपर्क टूट गया है। गांव से बाहर आने के लिए नौका ही सहारा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से सदर व चुनार क्षेत्र में सात स्थानों पर नाव की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा 17 सितंबर 2024 में 76.530 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान के करीब पहुुंच गई। शनिवार को जलस्तर 77.410 मीटर पहुंच गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर है। शाम चार बजे 4.50 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में पानी बढ़ रहा था। एक दिन पहले ही विंध्याचल स्थित दिवान घाट पर कई दुकानों में पानी भर जाने से दुकान छोड़कर सामान सहित दुकानदार पलायन कर गए। चेतगंज,
विज्ञापन

कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर, मल्लेपुर में बाढ़ का पानी शनिवार को घरों में घुसने लगा है। सीखड़:
बाढ़ का पानी घरों में घुसने से घर, गृहस्थी सामान सहित लोग पलायन करने को विवश हैं। धन्नूपुर, पसियाही, बिदापुर, धनैता, फुलहा, प्रेमापुर, रामगढ़, गोरैया, लालपुर, सीखड़, खानपुर आदि गांव में गंगा का पानी पहुंच गया है। आठ बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सी ओ चुनार मंजरी राव ने ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात स्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना :
शनिवार की भोर से हो रही रिमझिम बारिश के चलते कर्णावती नदी में उफान पर आ गया। गंगानदी में बाढ़ से छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी, बबुरा मार्ग, बिरोही नंदजादेवी मार्ग, जंगीरोड से महडौरा पंचायत भवन मार्ग, भटेवरा विजयपुर मार्ग, अरगीसरपत्ती महुआरी मार्ग पर पानी आ जाने से आवागमन रुक गया है। अकोढ़ी के चौकठ गांव पानी से घिर गया है।
कछवां:
गंगा में आए बाढ़ से पीपराही वाया पसियाही संपर्क मार्ग सहित बाढ़ के पानी से 5000 की आबादी प्रभावित होगी।

इनसेट



गांव के बाद अब नगर भी बाढ़ से प्रभावित

चुनार। गंगा में निरंतर बढते जलस्तर के चलते नरायनपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के साथ ही अब नगर क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो गया हैं। शुक्रवार की आधी रात के बाद बाढ़ का पानी नगर पालिका क्षेत्र के भरपुर से उसमानपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया जिसके चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इलाके के लोग आसपास के दूसरे रास्ते से भरपुर व उसमानपुर मुहल्ले की ओर आ जा रहे हैं। समसपुर, धौरहरा, नैपुरवा, घूमपुर मोहना, जलालपुर माफी, शिवपुर, गांगपुर, पचेवरा आदि गांव पहले से ही बाढ़ से प्रभावित हैं। तहसील से सटे रैपुरिया गांव जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नरायनपुर ब्लाक अंतर्गत समसपुर, धौरहरा, नैपुरवा,जलालपुर माफी, शिवपुर, बगही, पचेवरा गांगपुर, नकहरा के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में टम्मलगंज व नगर पालिका सीमा से सटे गांव रैपुरिया में बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए तहसील प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था कराई गई है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग मवेशियों के साथ अपनी रिहायशी के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे हैं। जमुई,
चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी रैपुरिया पुल पर बाढ़ का पानी आने से दर्जनों गांवों का आवागमन बंद हो गया है।
नरायनपुर,
बाढ़ से बघेड़ा गांव के सामने जरगोनदी पर बना पुल के दोनों छोर पर पानी चढ़ गया है। जिसके चलते राम रायपुर, नियामतपुर खुर्द, धरम्मरपुर, चंदापुर, भवानीपुर, गांगपुर, शिवपुर व मानिकपुर गांव का संपर्क टूट गया है। सड़क पर आने जाने के लिए लोगों को नाव का इंतजार करना पड़ रहा है। फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई है। फसल डूब गया है जिससे किसानों को चिंता बढ़ गई है।


16 परिवारों को पंचायत भवन में दी शरण

जिगना। छानबेे क्षेत्र में बिरोही के पुरवा मुहल्ले में पंजाब सोनकर, भरत सोनकर, आशाराम, लल्लन यादव, कल्लन यादव, शिवराम यादव ,फकीर अली के घरो में कर्णावती नदी का पानी घुस गया है। गंगाकी कटान के कारण बीजरकला में 16 परिवारों को पंचायत भवन में ठहरया गया है। लोग देर शाम तक अकोढी के चौकठ गांव के लोग मवेशियों को मोतिया तालाब के पास ब्यवस्थित किया गया है। बाढ को देखते हुए अकोढ़ी, जोपा, बबुरा व श्रीनिवास धाम में बाढ चौकी पर अधिकारी कर्मचारी तैनात हैं।

बीडीओ ने नामित बाढ़ चौकी प्रभारियों को किया सतर्क
जमालपुर। विकास खंड में छह बाढ़ चौकियों स्थापित किया गया। चौकी प्रभारी व सहायक चौकी प्रभारी को तैनात किया गया है। प्राथमिक विद्यालय जोगवा बाढ़ चौकी पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई हरिशंकर सिंह को चौकी प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार राम,चंद गुप्ता एवं गोविंद कुमार को चौकी सहायक की जिम्मेदारी सौंपा गया है। प्राथमिक विद्यालय खेमईबरी बाढ़ चौकी पर एडीओ कोआपरेटिव विजयभान सिंह को चौकी प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी कमलेश पाल एवं अजय यादव को चौकी सहायक, प्राथमिक विद्यालय बहुआर बाढ चौकी पर ग्राम विकास अधिकारी दीपक यादव को चौकी प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश उपाध्याय एवं मुकेश कुमार गौतम को चौकी सहायक, प्राथमिक विद्यालय ओड़ी बाढ़ केंद्र पर एडीओ एमआई बड़ेलाल को चौकी प्रभारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उमाशंकर यादव ,अरूण प्रकाश शुक्ला एवं इंद्रावती को सहायक चौकी प्रभारी, प्राथमिक विद्यालय डवक बाढ़ चौकी पर एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र को चौकी प्रभारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी राजा प्रसाद एवं धीरज यादव को चौकी सहायक एवं प्राथमिक विद्यालय बिक्सी बाढ़ केंद्र पर एडीओ कृषि शनि सिंह को चौकी प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह,अरूण सिंह एवं योगेश सिंह को चौकी सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ रक्षिता सिंह ने बाढ़ चौकियों की सफाई कराने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है।

--------------------
बाढ़ के चलते बंद हुई विद्युत आपूर्ति
मिर्जापुर। बाढ़ के कारण 33/ 11 केवी विद्युत उपकेंद्र परसिया व भवानीपुर के 33 केवी के तारों व पानी के बीच मानक से कम गैप होने के कारण 33 केवी की विद्युत आपूर्ति सुरक्षा के चलते बंद कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस उपकेंद्र से संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जलस्तर कम होने पर बिजली आपूर्ति पुन: बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed