{"_id":"5d681d2c8ebc3e93c8164410","slug":"flood-in-ganga-again-mirzapur-news-vns480749926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में फिर से शुरू हुआ बढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में फिर से शुरू हुआ बढ़ाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गंगा में एक बार फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। हालांकि अभी इसकी गति चिंतनीय नहीं है लेकिन प्रशासन ने इसके लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लेखपालों से कहा गया है कि वे लगातार स्थिति पर निगाह रखें और यदि जरूरत हो तो राहत कार्य अविलंब शुरू कर दें।
बुधवार को गंगा का जलस्तर 73. 110 मीटर रिकार्ड किया गया था। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से बताया गया कि अभी फिलहाल दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को रात में जलस्तर 73. 198 मीटर दर्ज किया गया। सदर व चुनार तहसील के तटवर्ती गांवों के निवासियों को सतर्क कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। सदर तहसील के मल्लेपुर व हरसिंहपुर के निवासियों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं चुनार क्षेत्र व सीखड़ विकास खंड में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। एसडीएम व तहसीलदार को पूरी तैयारी करने को कहा गया है। एडीएम यूपी सिंह ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ से निबटने की सभी तैयारियां पूरी हैं।