{"_id":"5d4c71338ebc3e6c9f0f89a9","slug":"flood-ganga-mirzapur-news-vns477261969","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में तेजी से बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में तेजी से बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में गंगा नदी हालांकि अभी शांत हैं लेकिन उनमें बढ़ाव जारी है। यह बढ़ाव अगले तीन दिनों में अधिक हो सकता है। अभी तो जिले में बढ़ाव की गति एक सेमी प्रति घंटा है लेकिन एक- दो दिन बाद इसमें तेजी आने की संभावना है।
यूपी के मैदानी भागों में तो कम लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा में दिखने लगा है। जिले में नदी का जलस्तर 68. 620 मीटर तक पहुंच चुका है। आने वाले तीन दिनों में जलस्तर में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इसके पूर्व बुधवार को यह जलस्तर 68. 420 मीटर दर्ज किया गया था। इस लिहाज से यह कोई अधिक बढ़ोत्तरी नहीं है। लेकिन जो सूचना प्राप्त हो रही है उसके मुताबिक अगले दो- तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार से भी पहले की अपेक्षा ज्यादा पानी छोड़ा गया और नरौरा से भी। कानपुर शहर से शुक्लागंज तक जलस्तर में रोज बढ़ोतरी हो रही है। अभी कानपुर बैराज से आठ गेट ही खोले गए हैं ताकि एकाएक जलस्तर न बढ़े। हालांकि पीछे से आ रहे पानी के दबाव के बाद अगले 72 घंटों में कम से कम 18 गेट खोलने पड़ सकते हैं। यदि 18 गेट खुल जाते हैं तो निश्चित रूप से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। कानपुर बैराज से इस समय प्रति सेकंड 26705 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। नरौरा बैराज व हरिद्वार बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
इस बाबत एडीएम, मिर्जापुर यूपी सिंह ने कहा कि गंगा में संभावित बढ़ाव को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। हालांकि जिले में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है लेकिन प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने को कहा है। निचले इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों को निगरानी के लिए कहा गया है।