फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fix the roads before the fair and Bharatamilap

मेला व भरतमिलाप के पहले ठीक करें सड़कें

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fix the roads before the fair and Bharatamilap
लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बैठक कर नगर की सड़कों को मेला और भरत मिलाप के पूर्व ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरत मिलाप कमेटियों के पदाधिकारी, पालिका के विभागाध्यक्षों एवं गंगा प्रदूषण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक की।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में चौदस, पंचमी, सप्तमी और भैयादूज का भरत मिलाप निकलेगा और मेला लगेगा। उन्होंने पालिका के संबंधित अधिकारियों को कमेटी के पदाधिकारियों के साथ भरत मिलाप और भैयादूज निकलने वाले रूट का निरीक्षण करने को कहा। कहा कि इससे निर्धारित रूट पर आने वाली कमियों को मेला से पहले ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। गंगा प्रदूषण के अधिशासी अभियंता को निर्धारित रूट पर खोदी हुई सड़कों को जल्द दुरुस्त करने को कहा। इसके साथ ही प्रकाश विभाग को निर्धारित रूट पर खंभों पर लगी एलईडी लाइटों का निरीक्षण कर खराब हुई लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में राजकुमार सोनी, गोपाल दास अग्रहरि, ज्ञान शंकर गुप्ता, शिव मुंदड़ा, अजित मैनी, राज कमल सिंह व आदि अधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed