फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five year old innocent drowned in Belan river, dies

बेलन नदी में डूबी पांच साल की बच्ची, मौत

Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five year old innocent drowned in Belan river, dies
लालगंज। थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप सिंह गांव निवासी रसूल की पांच वर्षीया बेटी मुस्कान की रविवार दोपहर में बेलन नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रसूल का घर बेलन नदी के किनारे स्थित है और बालिका परिजनों के साथ दोपहर में नहाने के लिए बेलन नदी गई हुई थी। परिजन नहाने के बाद बालिका को लेकर घर चले आए और गांव में हो रही कोविड जांच कराने के लिए चले गए। इसी दौरान बालिका खेलते हुए फिर से बेलन नदी की तरफ चली गई। और खेलते खेलते नदी में चले जाने से डूब गई। कोविड जांच के बाद घर लौटे परिजन बालिका को घर में नहीं पाकर परेशान हो गए। जब बेलन नदी के घाट पर पहुंचे तो वहां बालिका का शव नदी में उतराया हुआ दिखा। ग्रामीणों के सहयोग से बालिका को नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed