फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five scorched by lightning, two animals died

बिजली से पांच झुलसे, दो पशुओं की मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five scorched by lightning, two animals died
लालगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गए। वहीं दो दुधारू भैंस की मौत हो गयी। लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अंतरी निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार पाल पुत्र गोपी सिवान में भैंस चराने गये थे। जहां बिजली गिरने की चपेट में आने से झुलस गए। उनकी दो भैंस भी मर गई। दूसरी घटना ओबराडीह निवासी सीता देवी (28) घर के बरामदे में थी। जहां बिजली की चपेट में आने से सीता देवी झुलस गई। घायलों का दीपनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। तीसरी घटना अमोई पुरवा के रजगढ़वा में हुई। क्षेत्र निवासी राजकुमार मौर्य व लालजी पटेल के खपरैल घर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे घर भी क्षतिग्रस्त हुआ। घर के अंदर में विद्यावती (42) निशा (18) पुत्री राजकुमार, धर्मा देवी (45) पत्नी लालजी पटेल गंभीर रूप से झुलस गए। उनको पीएचसी पटेहरा इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed