फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five projects selected for state level National Children's Science Congress

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पांच प्रोजेक्ट चयनित

Wed, 30 Dec 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Five projects selected for state level National Children's Science Congress
मिर्जापुर। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिले के पांच प्रोजेक्टों का चयन किया गया है। इसमें दो जूनियर वर्ग में और तीन सीनियर वर्ग के प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय ऑनलाइन आयोजन 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित किया गया था। जनपद के 48 विद्यालयों के 118 बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। 87 बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत किया था। मूल्यांकन के बाद जूनियर वर्ग के सात लघु शोध पत्र एवं सीनियर के 10 लघु शोध पत्र मौखिक प्रस्तुतीकरण के लिए चयनित किए गए। जिनका ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण 26 से 27 दिसंबर को प्रस्तुत किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा लिखित और मौखिक मूल्यांकन के आधार पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पांच प्रोजेक्ट दो जूनियर एवं तीन सीनियर वर्ग से चयनित किए गए। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ऑनलाइन 23 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
मिर्जापुर। इन बाल विज्ञानियों का चयन किया गया। जूनियर वर्ग से रचित जयसवाल, सेंट मैरी स्कूल, समसुद्दीन बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, सीनियर वर्ग से रोहित मौर्य, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा, संध्या कुमारी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रायपुर व शिवम कुमार, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची में शैलेश कुमार (जूनियर वर्ग) राजस्थान इंटर कॉलेज मिर्जापुर तथा रंजना कुमारी (सीनियर वर्ग) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार मिर्जापुर शामिल हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने द ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed