फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five players were banned for life.

Mirzapur News: पांच खिलाड़ियों पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

Thu, 12 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five players were banned for life.
मिर्जापुर। फर्जी फुटबाॅल टूर्नामेंट खेलने पर डिस्ट्रिक्ट फुटबाॅल एसोसिएशन ने पांच खिलाड़ियों पर नोटिस जारी किया। जवाब न देने पर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। डिस्ट्रिक्ट फुटबाॅल एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि कुछ खिलाड़ी जो डीएफए मिर्जापुर से रजिस्टर्ड थे। वे लोग फर्जी फुटबाॅल टूनार्मेंट खेलने गए थे। इसकी जानकारी होने के बाद उनको नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण देने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन नोटिस का स्पष्टीकरण किसी ने भी समय से नहीं दिया। इसलिए डीएफए ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया। इसमें मुहम्मद नईम, कासिफ आलम, अशुतोष यादव, दया शंकर, अमन बिंद हैं। ये लोग भविष्य में किसी भी चैम्पियनशिप व ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed