फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five people injured by beating family

परिवार के पांच लोगों को पीटकर किया घायल

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five people injured by beating family
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से पीटकर पति-पत्नी, बेटे समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। संतनगर निवासी 50 वर्षीय गोपी ने बताया कि मंगलवार शाम को बच्चों के बीच विवाद हो गया। मामला शांत हो गया था, पर बुधवार सुबह विपक्षी दर्जनों की संख्या में घर पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसमें 35 वर्षीय पत्नी पूनम, राहुल 12 वर्ष, पूनम 10, शिखा 8 वर्ष घायल हो गई। परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को पटेहरा पीएचसी भेजा। जहां से गोपी की हालत को गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed