फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five people including SP's Jyoti and BSP's Deepak filed nominations

Mirzapur News: सपा की ज्योति और बसपा के दीपक समेत पांच ने किए नामांकन

Fri, 25 Oct 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five people including SP's Jyoti and BSP's Deepak filed nominations
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को सपा की ज्योति बिंद, बसपा के दीपक तिवारी समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले बुधवार को भी पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। दो दिन में 10 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

उपचुनाव में भागीदारी के लिए बृहस्पतिवार को सपा की ज्योति बिंद ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद रमेश बिंद, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, कैलाश चौरसिया आदि मौजूद थे। इसी प्रकार बसपा के दीपक तिवारी ने भी दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती, राजेश भारती आदि मौजूद थे। उन्होंने एक सेट में नामांकन पहले किया। उसके कुछ देर बाद दूसरे सेट में नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अखिलेश, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के प्रकाश चंद्र मौर्य व निर्दलीय रामलखन ने भी नामांकन दाखिल किया। रामलखन बुधवार को भी नामांकन कर चुके हैं। जिन लोगों ने बुधवार को नामांकन किया था। उनमें निर्दल रामविलास बिंद, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रिया सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंवर तथा निर्दल रामलखन शामिल हैं। इनके अलावा बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इनमें भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने चार सेट, निर्दल अनिल कुमार बिंद ने तीन सेट तथा आजाद समाज पार्टी के शंभूनाथ मौर्य ने नामांकन पत्र लिया है। अब तक 33 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं। उधर, सपा व बसपा प्रत्याशी के नामांकन को देखते हुए जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील रहा। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रमई पट्टी तिराहा व टीबी अस्पताल तिराहा पर बैरिकेडिंग कर नामांकन के दौरान लोगों का आवागमन रोक दिया गया था। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, चार सीओ, आठ थानाध्यक्ष और पीएसी व पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed