फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five officials adverse comment

पांच अधिकारियों को प्रतिकूल टिप्पणी

Sat, 13 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Sat, 13 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five officials adverse comment
मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्मित आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को मंडल के तीनों जिलों में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मंडलायुक्त ने पांच अधिकारियों को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश संयुक्त आयुक्त विकास को दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न लाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजमार्ग की मरम्मत तथा निर्माणाधीन फोनलेन में प्रगति न लाने में अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी को एवं प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस तथा प्रोजेक्ट मैनेजर पैक्सपेड को कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सोनभद्र एवं भदोही का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया। उन्होंने समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण और अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित सीमा समय के अंदर पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडल के विकास कार्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युद्घस्तर पर प्रयास किए जाए। कार्य में देरी एवं गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोहिया गांव में विद्युतीकरण का कार्य, सड़क मरम्मत एवं निर्माण मानक के अनुसार अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाएं।

 मंडलायुक्त ने तालाबों के सुदृढ़ीकरण एवं संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि मंडल के सभी तालाबों को सुदृढ़ीकरण कराकर उसमें पानी भरने की व्यवस्था की जाए। अधीक्षण अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव एवं शहरी क्षेत्र के सभी हैंडपंपों को सही रखा जाए एवं अवर अभियंताओं के माध्यम से हैंडपंपों की जांच कराते रहे, जहां हैंडपंप खराब हों, उसे तत्काल ठीक कराएं।


बैठक में शिक्षा अभियान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, कौशल विकास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, सांसद आदर्श गांव योजना, मृदा परीक्षण, एकीकृत बागवानी, मार्केटिंग हब, सीसी रोड, इंदिरा व लोहिया आवास, नहरों की सफाई, मनरेगा, पेंशन, श्रम विभाग व छात्रवृत्ति सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों से कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed