{"_id":"5eee46f78ebc3e42e21a9e0f","slug":"five-new-infected-including-four-staff-of-isolation-center-mirzapur-news-vns5312881169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसोलेशन सेंटर के चार स्टाफ समेत पांच नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसोलेशन सेंटर के चार स्टाफ समेत पांच नए संक्रमित
विज्ञापन
चुनार के सब्जी महाल मुहल्ले से कोरोना लक्षणयुक्त युवक को जांच के लिए मंडलीय चिकित्सालय ले जाती च?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमितों के बढ़ने का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। शनिवार की शाम को पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ में दो आईसोलेशन अस्पताल सेम्फोर्ड के सफाईकर्मी, एक डाक्टर के कमरे में भोजन देने वाला और एक डाक्टर को ले जाने वाला चालक है। पांचवा युवक नगर के टंडनपुरी कालोनी का निवासी है। जो ग्रेटर नोएडा से वाराणसी गया था। वहां बीएचयू में जांच कराने के बाद रिपोर्ट आने के बाद वहीं भर्ती है। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है। इसमें 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 25 है।
छह दिन से लगातार कोरोना संक्रमितों के संख्या में इजाफा होने के बाद शनिवार की सुबह राहत भरी रही, पर शाम होते-होते एक साथ पांच संक्रमित मिले। बड़ी बात ये है कि इसमें चार कोरोना मरीजों के लिए बने आईसोलेशन वार्ड और उनका इलाज करने वाले डाक्टर के संपर्क के है। ऐसे में आईसोलेशन वार्ड के अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि नगर के बसही स्थित सेेम्फोर्ड स्थित अस्पताल स्वास्थ्य कर्मी और डाक्टर के ठहरने वाले होटल में उनके संपर्क में आने वालें लोगों का सैंपल लिया गया था। शनिवार को जिले1 134 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें चार सेम्फोर्ड अस्पताल से जुड़े लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें दो अस्पताल के सफाईकर्मी है। तीसरा डाक्टर को होटल तक ले जाने वाले वाहन का चालक है। चौथा होटल में डाक्टर को भोजन देने वाला कर्मचारी है। इन सभी को हल्की खांसी, सर्दी-जुकाम होने पर सैंपल लिया गया था। चोरो को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। पांचवा संक्रमित नगर के टंडरपुरी कालोनी का निवासी है। वह ग्रेटर नोएडा मेें रहता है। बुखार और हल्की खांसी8 होने की शिकायत पर वह घर के लिए चल दिया। 18 जून को वाराणसी पहुंच कर बीएचयू में जांच कराया। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है। वह वहीं पर भर्ती है।
............................
म़ृत महिला के परिवार समेत 134 का लिया सैंपल
मिर्जापुर। जिले से शनिवार को 134 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें मड़िहान के मटिहानी गांव में कोरोना से मृत महिला के परिजनों का भी सैंपल लिया गया। इसके अलावा राजगढ़ ब्लाक के टेड़वा, बगहा गांव में सैंपल लिय गया। विंध्याचल के परसिया स्थित आश्रमि पद्धति विद्यालय में भी सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
.......................
डाक्टर के संपर्क में आने वालों का आज होगा सैंपल
मिर्जापुर। महिला अस्पताल की डाक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनके परिवार और उनके द्वारा आपरेशन किए गए मरीजों का रविवार को सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा दो दिनों में मिले अन्य संक्रमितों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
...............................
स्वास्थ्य महकमे में कोरोना का कहर
मिर्जापुर। कोरोना अब तक बाहर से आने वाले लोगों को हो रहा था, पर अब कोरोना कहर स्वास्थ्य महकमा आ गया है। महिला अस्पताल की डाक्टर के संक्रमित आने के बाद शनिवार को आईसोलेशन वार्ड के चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें दो सफाईकर्मी, एक चालक और एक डाक्टर को खाना देने वाला है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। बाहर न निकलिए। बाहर निकलिए तो लोगों से दूरी बनाए रखिए और मास्क जरुर लगाए रखिए।
..................................
चार बढ़े, जिले में कुल 13 हाटस्पाट
मिर्जापुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद हाट स्पाट की संख्या भी बढ़ गई है। शनिवार को चार नए हाट स्पाट बनाए गए। हाट स्पाट जोन बनाकर रास्तों को सील कर दिया गया है। इसमें कछवां के पांडेयपुर, कटरा कोतवाली के भैंसहिया टोला, मड़िहान के टेड़ूआ, चुनार कोतवाली के चौधरीपुर गांव को नया हाट स्पाट बनाया गया। इसके पहले विजयपुर कोठी, विंध्याचल संपूर्ण विंध्याचल क्षेत्र, मिशन कंपाउंड, घंटाघर, चुनार क्षेत्र के बगहा गांव,सीखड़ का विदापुर, चुनार को मुहम्मदपुर, छानबेे ब्लाक का अघवार गांव, चुनार को भौरह गांव हाट स्पाट बनाया गया था।
..............................
मिर्जापुर- कुल केस-67- स्वस्थ हुए-40, एक्टिव केस-25, कुल मौत-दो, नए रोगी-पांच, हाट स्पाट-13
.................
क्वारंटीन-108- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।