फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five lakh theft including cash and jewelery from homes

घरों से नगदी-आभूषण समेत पांच लाख की चोरी

Tue, 06 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Five lakh theft including cash and jewelery from homes
हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में सोमवार की रात में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नगदी समेत लगभग पांच लाख का आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह सोकर उठने पर चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामियों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 पर दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद चौबे के कच्चे मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में अटैची व बाक्स में रखा 35 हजार रुपये नगद समेत सोने चांदी के आभूषण मंगलसूत्र, झाला, चांदी के पायल सहित एंड्रायड मोबाइल फोन व दो बोरी सोनम का चावल चोरी कर ले गए। चोरी के समय परिजन दूसरे पक्के मकान में सो रहे थे। मंलगवार की सुबह कच्चे मकान में जाने पर चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने 112 पर फोन कर पीआरवी टीम को सूचना दिया। टूटा हुआ बाक्स व अटैची घर से 500 मीटर दूर टूटा हुआ मिला। सामान बिखरा पड़ा था। इसी प्रकार कुछ दूर स्थित गांव के ही निवासी जलीला ऊर्फ बउराहे के कच्चे मकान के पीछे से सेंध लगाकर चोर घर में प्रवेश किया। घर में रखे बक्से से 70 हजार रुपये नगद व आभूषण को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी के लिए नगदी पैसे को घर में रखा था। घर में सो रहे लोगों को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उठने पर चोरी होने की जानकारी मिली तो तत्काल इसकी सूचना 112 पीआरवी को दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों मकानों से लगभग पांच लाख की चोरी हुई है। सोमवार को जिले के जिन चार थानाध्यक्षों का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है। उसमें हलिया थानाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed