फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five kg tumor removed from woman's stomach

Mirzapur News: महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला

Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five kg tumor removed from woman's stomach
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला। कैंसर सर्जन ने टीम के साथ सफल ऑपरेशन किया। एसआईसी डा. तरुण सिंह न बताया कि 40 वर्षीय महिला का पेट लगातार बढ़ता जा रहा था। कई जगह से इलाज करने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। पीड़िता ने सोमवार को मंडलीय चिकित्सालय में कैंसर विशेषज्ञ डाॅ.राजेश कुमार को दिखाया। जांच देखने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई। जनरल एनेस्थीसिया में डाॅ. चंदन, डाॅ. विशाल की टीम ने मरीज को बेहोश किया। डाॅ. राजेश, डाॅ. प्रतिभा ने आपरेशन कर पांच किलो का ट्यूमर निकाला गया, जो ओवरी से निकल रहा था। प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि महिला की बच्चेदानी और एक तरफ की ओवरी बरकरार है। इससे उसके गर्भवती होने की गुंजाइश बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed