फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fisherman riding a bicycle dies after being hit by a pickup

Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से साइकिल सवार मछुआरे की मौत

Fri, 29 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fisherman riding a bicycle dies after being hit by a pickup
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी के पास बृहस्पतिवार को सुबह पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे किसी डेयरी के पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसी गाड़ी से घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मछुआरे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी कतवारू चौधरी मछली पकड़कर जिविकोपार्जन करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह नाव बनाने के लिए बरैनी भटौली पुल के नीचे गंगा किनारे जा रहे थे। इस बीच वाराणसी से मिर्जापुर की ओर जा रही डेयरी के पिकअप वाहन ने बरैनी के पास साइकिल सवार कतवारू चौधरी को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप सवार गाड़ी लेकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए सीएचसी कछवां ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने कतवारू को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान कतवारू की मौत हो गई। कतवारू से दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। कतवारू नाव की मरम्मत करके अपना जीवन यापन करते थे। वे पहले चील्ह थाना क्षेत्र के कमासिन गांव में रहते थे। कई साल से बरैनी में आकर बस गए। आरोप है कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है, उसे पुलिस ने छोड़ दिया। उसके स्थान पर एक दूसरी डेयरी की गाड़ी थाने में खड़ी कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि डेयरी की गाड़ी से टक्कर लगने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed