फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First day of Navratri: Darshan worship started after Mangala Aarti, cheers continued

नवरात्रि का पहला दिन: मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन पूजन, मां का श्रृंगार देख निहाल हुए भक्त, लगे जयकारे

Sun, 15 Oct 2023 07:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Oct 2023 07:43 AM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन विंध्य धाम पहुंचे भक्तों ने सर्वप्रथम गंगा स्नान किया। फिर विन्ध्य धाम की गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों से माला फूल प्रसाद लेकर जय माता दी के जयकारा के साथ विन्ध्यवासिनी मां का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
First day of Navratri: Darshan worship started after Mangala Aarti, cheers continued
मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन पूजन, मां का श्रृंगार देख निहाल हुए भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र मेला के प्रथम दिन मंगला आरती श्रृंगार के उपरांत मां विंध्यवासिनी का माता दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अब 24 घंटे मां का द्वार भक्तों के लिए खुला रहेगा। विंध्य धाम पहुंचे भक्तों ने सर्वप्रथम गंगा स्नान किया फिर विन्ध्य धाम की गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों से माला फूल प्रसाद लेकर जय माता दी के जयकारा के साथ विन्ध्यवासिनी मां का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेला को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। विंध्य कारिडोर के तहत हुए कार्य और मंदिर की भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल: दो मिनट की फिल्म से बयां की ऑनर किलिंग की व्यथा, आज दिखाई जाएंगी ये फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवरात्र में वाराणसी से विंध्याचल के लिए रोडवेज की 80 बसें चलाई गई हैं। इसमें वाराणसी और मिर्जापुर की बसें शामिल हैं। भोर में तीन बजे से ही बसें मिलने लगेंगी। बस में जैसे ही 25 यात्री सवार होंगे, वैसे ही विंध्याचल रवाना हो जाएगी। रात में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 20 बसें रिजर्व रखी गई हैं। एआरएम ग्रामीण वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर और वाराणसी डिपो की बसें विंध्याचल रूट पर लगाई गई हैं। 

 

First day of Navratri: Darshan worship started after Mangala Aarti, cheers continued
भव्य मंगला आरती श्रृंगार स्वरूप दिव्य दर्शन - फोटो : अमर उजाला

चारों प्रहर की आरती के वक्त बंद होगा कपाट

 नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट नौ दिनों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। माता के चारों प्रहर की आरती के बाबत मात्र एक-एक घंटे के लिए कपाट बंद किया जाता है। आरती के पश्चात पुनः मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाता है। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के दौरान सिर्फ चारों प्रहर की आरती के लिए एक-एक घंटे मां का कपाट बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed