फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First case filed in the zonal cyber station

परिक्षेत्रीय साइबर थाने में दर्ज हुआ पहला मामला

Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
First case filed in the zonal cyber station
मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र के साइबर मामलों के निस्तारण के लिए शहर कोतवाली में बने साइबर थाने में परिक्षेत्र का पहला मामला दर्ज किया गया। परिक्षेत्रीय साइबर थाने का शुभारंभ 20 जुलाई को आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने किया था। परिक्षेत्रीय कार्यालय में मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के तकनीकी रूप से दक्ष निरीक्षक, आरक्षी की नियुक्ति की गयी है। थाना में परिक्षेत्र के तीनों जनपद सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर के साइबर क्राइम से संबंधित मामले देखे जाएंगे। मंगलवा की रात को पहला मामला दर्ज किया गया। इसमें लालगंज के राजापुर गांव निवासी कमलेश कुमार पटेल पुत्र रमेश पटेल की तहरीर पर बैक आफ बड़ौदा के मित्र बैक के लिए आनलाइन आवेदन करने पर विवेक पाण्डेय, राहुल कुमार, रामचरण गुप्ता, व नैनदीप कुमार द्वारा तीन लाख 20 हजार 960 रुपये अलग अलग एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करा कर फ्राड करने के संबंध में पहला मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन मामलों पर होगी कार्रवाई
-आईटी एक्ट के उन अपराधों की विवेचना जिनमें धोखाधड़ी की धनराशि एक लाख रूपया या उससे अधिक हो।
-आईटी एक्ट के उन अपराधों की विवेचना जो जटिल प्रकार की हों और जिनमें जनपद स्तर से विवेचना सम्भव न हो।
3-आईटी एक्ट के उन अपराधों की विवेचना जिनमें अन्तर्जनपदीय और अन्तरराज्यीय समन्वय की आवश्यकता हो। धोखाधड़ी की धनराशि एक लाख रुपये उससे अधिक हो।
4- बच्चों के अश्लील वीडियो ( बाल यौन उत्पीड़न व अन्य सामग्री ), हैकिंग , क्रिप्टो - कैरेन्सी , ऑनलाइन साइबर ट्रेफिकिंग व सोशल मीडिया सम्बन्धी अपराध आदि से सम्बंधित समस्त अभियोग इन थाना में पंजीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

5- फेसबुक, ट्वीटर आदि पर पीछा, रेकी करना जैसे अपराध यदि एसआर केस की श्रेणी में तरमीम हो तो ऐसे अभियोगों की विवेचना इस थाना में की जायेगी।
6-किसी भी सरकारी वेबसाइट की नकल करना व उसे कोई क्षति पहुंचाना या उससे गैर - कानूनी ढंग से राजस्व की हानि पहुंचाना जैसे अपराधों के अभियोग इस थाना में पंजीकृत कर विवेचना की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7- आन्तरिक सुरक्षा व जन - सुरक्षा व्यवस्था की क्षति पहुंचाने वाले साइबर अपराधों के अभियोग इस थाना में पंजीकृत किये जायेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed