फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in the town, seven scorching

बस्ती में आग, सात झुलसे

Sun, 19 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire in the town, seven scorching
फैक्ट्री में आग - फोटो : self

विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पाहो के दलित बस्ती में शनिवार की शाम चार बजे अबूझ हाल में आग लगने से एक परिवार के तीन लोगाें के मकान धूं-धूं कर जल गए। इससे पूरी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से कमरे में अंदर फंसकर झुलस रहे  सात लोगाें को किसी बाहर निकालकर क्रिस्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया।  


मुकुंदपुर पाहो गांव के दलित बस्ती के लोग शनिवार की शाम अपने अपने घर में सोए थे। इसी दौरान सुरेश के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जबतक लोग आग को बुझाते तबतक आग सुरेश के मकान से बढ़कर नरेंद्र व जितेंद्र के घर तक पहुंच गया। तीनों मकान में धू धू कर जलने। आग की लपटे तेज होने पर मकान के अंदर सो रहे सुरेश का पुत्र शिवम पांच वर्ष उसकी पुत्री शिवानी सात वर्ष उसका भाई  जितेंद्र तथा जितेंद्र की पत्नी चंदा (25), पुत्री संध्या (पांच) तथा नरेंद्र व उसकी पत्नी पूजा (25), पुत्री सावन छह माह व काजल पांच वर्ष झुलस गए।

विज्ञापन

 

शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे और तत्काल को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अंदर घुसकर झुलस रहे सभी को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को नरेंद्र को कृश्चियन अस्पताल ले गए। बाकी लोगों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed