फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in the car, ambulance personnel pulled out two safely

कार में लगी आग, एंबुलेंसकर्मी ने दो को सुरक्षित बाहर निकाला

Wed, 05 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire in the car, ambulance personnel pulled out two safely
चील्ह (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर स्थित मवैया गांव के पास बुधवार को शाम सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे गाड़ी पूरी तरह से चलकर के नष्ट हो गई। गाड़ी में सो रहे दो लोगों को उधर से जा रहे 102 नंबर एंबुलेंस यूनियन के कोन ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह की नजर कार के निचले हिस्से में आग की लपट पर पड़ी। राम सिंह ने गाड़ी में सो रहे दोनों व्यक्तिओं को बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

कछवां थाना के बरैनी गांव निवासी कपिल पुत्र शारदा व अनंतपु निवासी शैलेंद्र पुत्र बलवंत प्रसाद गोपीगंज की तरफ जा रहे थे। मिश्री लाल इंटर कॉलेज के पास पहुंचे की गाड़ी को बाएं पटरी पर पेड़ की छांव में लगा कर के इन्जन व ऐसी चालू हालत करके सोने लगे। उसी समय गाड़ी के नीचले हिस्से में आग लग गई। 102 एंबुलेंस के कर्मचारी राम सिंह ने गाड़ी में आग की लपट देखकर एंबुलेंस को रोककर गाड़ी के अंदर सो रहे दोनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में आग लगा देखकर राहगीरो की भारी भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने वाहन सवार दोनों व्यक्तिओ को थाने पर सुरक्षित लेकर आई। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, नहीं तो दोनों कार की आग के चपेट में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed