फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in ration shop, burnt grains to ashes

राशन की दुकान में लगी आग, अनाज जलकर राख

Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in ration shop, burnt grains to ashes
जमालपुर। क्षेत्र के चरगोड़ा गुलौरी ग्राम पंचायत के सरकारी राशन की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लगने से 25 बोरी खाद्यान्न जला गया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर जानबूझकर खाद्यान्न को हटाने और कुछ खाद्यान को जलाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

सरकारी राशन की दुकान के संचालक मुन्ना ने बताया कि गोदाम से खाद्यान्न की बोरी को चोरी करने के बाद चोरों ने गोदाम में आग लगा दिया। सरकारी राशन की दुकान के संचालक ने बताया कि 29 जनवरी को 64 बोरी चावल और 84 बोरी गेहूं का उठान कर घर के बगल स्थित गोदाम में वितरण के लिए रखा था। तीन फरवरी को अपनी पत्नी और पुत्री के साथ ससुराल चकिया गया हुआ था। पुत्र कैलहट में रहकर बीएससी में पढ़ाई करता है। खाद्यान्न चोरी और गोदाम में आग लगने की जानकारी पड़ोसियों ने शुक्रवार की सुबह फोन से दी गई। घर आकर देखा तो गोदाम में खाद्यान जला हुआ था। कोटेदार के खिलाफ पूर्व में हुई जांच में भी कमियां उजागर हुई थी। खाद्यान्न चोरी एवं गोदाम में लगी आग की चर्चा गांव में हो रही है। आपूर्ति निरीक्षक जमालपुर काशीनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed