फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fire in house

कच्चे मकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
fire in house
ड्रमंडगंज। बेलन बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र के लायन गांव में बुधवार की दोपहर एक कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब चार लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर पड़ोसियों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दिसंबर में पुत्री की शादी के पहले ही आग से संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

लायन गांव निवासी कमला पाल के घर में बुधवार को अचानक आग लग गई। उस समय घर के सभी पुरुष व बच्चे खेत में काम कर रहे थे। कमला पाल की पत्नी राजकुमारी तबीयत खराब होने के कारण घर में सो रही थीं। 12 बजे दिन में सोते समय राजकुमारी को अधिक गर्मी महसूस होने लगी तो उसने चारपाई से नीचे उतरकर देखा तो घर में भीषण आग लगी थी। उसके बाद महिला ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो खेत पर काम कर रहे परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमला पाल ने बताया कि आग लगने से करीब चार लाख रुपये कीमत की गृहस्थी जल गई। कमला पाल ने बताया कि दिसंबर माह में अपनी पुत्री की शादी थी। शादी केे लिए जुटाए गए सामान जल जाने से संकट हो गया है। अब बेटी की शादी कैसे होगी। लायन गांव के ग्राम प्रधान राजन कोल ने बताया कि आगजनी की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी फोन कर दी गई है। मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed