फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in bullion shop, cash and jewelery burnt

Mirzapur News: सराफा की दुकान में लगी आग, नकदी और आभूषण जले

Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in bullion shop, cash and jewelery burnt
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दुकानदार के शोर मचाया। इस पर आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए डिब्बा-बाल्टी में पानी लेकर दौड़ पड़े। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया गया। इस बीच आग की चपेट में आने से 50 हजार नकद व दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण सहित कुछ आवश्यक कागजात जल गए। क्षेत्र निवासी शिवदानी सेठ के आभूषण की दुकान में शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। आग लगने पर दुकानदार ने शोर मचाया। शोर सुन लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ और थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशामक यंत्र का सहारा लेकर बालू व गद्दा आदि फेंककर गैस सिलिंडर को दुकान से बाहर निकलवाया गया। गनीमत थी कि दुकान में मौजूद गैस सिलिंडर की आग को बुझाकर बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार शिवदानी सेठ ने बताया कि चांदी के आभूषण की जोड़ाई कर रहे थे, उसी दौरान उठी चिंगारी से दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed