फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire broke out while heating milk, couple burnt to death

Mirzapur News: दूध गर्म करते समय लगी आग, दंपती झुलसे

Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while heating milk, couple burnt to death
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के पाहो बाजार में बृहस्पतिवार को दूध गर्म करते समय एक घर में आग लग गई। भीषण आग से दंपती झुलस गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बेटे, बहू और पोते को छत के रास्ते बाहर निकाला गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से गृहस्थी का समान राख हो गया।
पाहो गांव निवासी दीना मोदनवाल का पाहो बाजार में कॉस्मेटिक व किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार को पत्नी रीता मोदनवाल गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी।
उसी समय अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर और दुकान में आग लग जाने के चलते रीता (55) आग की चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने पहुंचे दीना मोदनवाल (60) भी आग से झुलस गए।
विज्ञापन

आग की घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घर के अंदर फंसे पुत्र छोटू, बहु और पौत्र को छत के रास्ते बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फ्रिज, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन, अनाज और कपड़े समेत नकदी जल गए। वहीं, दंपती का कछवां स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed