{"_id":"64837caf57bf45fa8d0444c4","slug":"fire-broke-out-in-mahogarhi-forest-two-hectares-of-forest-burnt-to-ashes-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-710-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महोगढ़ी जंगल में लगी आग, दो हेक्टेयर जंगल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महोगढ़ी जंगल में लगी आग, दो हेक्टेयर जंगल जल कर राख
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। महोगढ़ी जंगल में बृहस्पतिवार को देर रात लगी आग से लगभग दो हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी आग पर काबू पाने के लिए पूरी रात जूझते रहे। किसी तरह आग बुझाने के बाद वन कर्मियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को राहत की सांस ली।
ड्रमंडगंज रेंज के महोगढ़ी पहाड़ के ऊपर जंगल मेंं अचानक आग लग गई। जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। चूंकि कैमूर पहाड़ के ऊपर दुर्गम वन क्षेत्र में आग लगी थी। जिससे वहां पहुंचकर आग बुझाने के लिए वन कर्मियों को कठिन परिश्रम करना पड़ा।
क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर से ही वे विभागीय टीम के साथ आग की तबाही से जंगल तथा वन्य-जीवों को बचाने व आग को बुझाने में लगे रहे, तब जाकर शुक्रवार को आग पर काबू पाया गया। रेंजर के मुताबिक आग बुझाने के बाद दोबारा जंगल में आग फैलने न पाए इसकी निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम लगाई गई है। बचाव कार्य में क्षेत्रीय वनाधिकारी के साथ वन रक्षक संजीव पटेल, संजय दुबे, सर्वेश्वर पटेल तथा वन क्षेत्र के कई वाचर लगे रहे।