{"_id":"62e4327247ba971a672e39ba","slug":"fir-warning-to-executive-organizations-mirzapur-news-vns6665052151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकी की चेतावनी
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा हुई। कार्य में अपेक्षित प्रगति न आने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई। प्राथमिकी की चेतावनी दी।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि छह कार्यदायी संस्थाएं नौ प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य कर रही हैं। कार्यदायी संस्था एनसीसी लि., मेघा इंजीनियरिंग एजेंसी, मल्टी अर्बन व रैंकी बाबा एजेंसी के कार्य में जुलाई में कोई प्रगति न आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगले माह अपेक्षित प्रगति न आने पर संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि निर्धारित तिथि पर ही कार्य पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक जोनवार ग्रामों में टंकी का कार्य, पाइप लाइन बिछाने तथा प्रत्येक घरों में जल कनेक्शन जोड़ने का कार्य साथ-साथ पूर्ण कराने के लिए योजना बनाएं। किसी भी दशा में कार्यों को अधूरा छोड़कर अन्य ग्राम में कार्य चालू न किया जाय। प्रत्येक गांव में जलापूर्ति कार्य शुरू होने के उपरान्त ही अन्य ग्राम में कार्य प्रारम्भ करा जाय। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि घर-घर कनेक्शन देने में मैकेनिक की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए तेजी लाई जाए।
आपत्तियों का निस्तारण करें
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने कहा कि अगली समीक्षा बैठक के पूर्व संबंधित ग्रामों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाय। बैठक में प्राभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने कार्यदायी एजेंसियों से कहा कि वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदनों में केंद्र सरकार द्वारा कुछ आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। उसका तत्काल निस्तारण करा दें। ताकि एनओसी दी जा सके। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़कों को काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है, जो एनओसी में निहित नियमों का उल्लंघन है, जिलाधिकारी ने ऐसी एजेंसियों को नोटिस जारी का निर्देश दिया। यह भी कहा गया कि विद्युत विभाग से यदि कोई समस्या हो तो लिखित रूप से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को 30 जुलाई तक उपलब्ध करा दिया जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।