फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR registered against 147 individuals for damaging government vehicles and pelting stones at the police; nine arrested.

Mirzapur News: सरकारी वाहन तोड़ने और पुलिस पर पथराव के लिए 147 पर प्राथमिकी, नौ गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 147 individuals for damaging government vehicles and pelting stones at the police; nine arrested.
अहरौरा के कुदारन  में पथराव व तोड़ फोड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
47 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

इमिलियाचट्टी, मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन में ट्रक के घर में घुसने से तीन लोगों की मौत के बाद हुए सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में दरोगा अवध नरेश पांडेय की तहरीर पर शुक्रवार को 47 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को कुदारन में वाराणसी से सोनभद्र जा रही ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गई थी। हादसे में घर के सामने सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में चल रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों ने सड़क पर ईंट-पत्थर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जब लोगों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस पर पथराव किया गया। थाना प्रभारी के सरकारी वाहन और रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव में एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल कंचन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार और मनुराम घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 47 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रभात कुमार मौर्या, रोशन कुमार गुप्ता, लल्लन, राजेश सोनकर, सुनील उर्फ सुशील सोनकर, मनोज कुमार, काजू सोनकर और भानू सोनकर निवासी कुदारन थाना अहरौरा और अविनाश बिंद उर्फ अविनाश राही निवासी ग्राम मूजडीह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed