फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fir lodge against teacher

शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पटेहरा चौकी में तैनात सिपाही नंदलाल ने छात्र को पीट कर बड़ेर से लटकाने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ मंगलवार की सुबह मड़िहान थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्र को पीटने तथा उसे मानसिक उत्पीड़न करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।  
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा के बहरपेड़ा स्थित भगवान गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में गांव का ही सुनील कक्षा सात में पढ़ता है। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे छात्र विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचा। आरोप है कि  सुनील ने कक्षा में परीक्षा के देने के लिए बांटे जाने वाले पेपर को बगैर किसी कि अनुमति लिए खोल कर सभी लड़कों को बांट दिया और पेपर पर खुद अपना नाम लिख लिया। इसी बीच अध्यापक पहुंच गया। सभी बच्चों के हाथोें में पेपर देख कर वह हैरान हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ किया तो छात्रों ने बताया कि सुनील ने पेपर बांटा है। यह सुनते ही वह नाराज हो गया और छात्र को बुला कर पीटने लगा। इसके बाद उसका हाथ पैर रस्सी से बंधवा कर बड़ेर से लटकवा दिया। शोरगुल करने पहुंचे अन्य लोगों ने बालक को बड़ेर से उतरवाया। एसपी के निर्देश पर पटेहरा चौकी पर तैनात सिपाही नंदलाल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिक्षक नागेंद्र कुमार के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। वहीं शिक्षक नागेंद्र का कहना है  बिना अनुमति के छात्रों को पेपर बांटने के आरोप में छात्र को डांटा फटकारा गया था। उसे मारपीट कर बड़ेर से नहीं लटकाया गया था। ऐसा कैसे हुआ मुझे नहीं पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने मड़िहान के गढ़वा इलाके के एक विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्र को मारपीट कर लटकाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। बीएसए के निर्देश पर एबीएसए ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय की मान्यता की जांच की और नहीं मिलने पर नोटिस दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed