फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fir lodge against crusher hauners

क्रशर मालिकों पर दर्ज किया जाएगा केस

Sun, 18 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 18 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा इलाके में अवैध तरीके से मानक के विपरीत संचालित आधा दर्जन स्टोन क्रशर प्लांट के स्वामियों के खिलाफ एसडीएम चुनार बागीश कुमार शुक्ल ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। कहा कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गयी है। कार्यवाही से अवैध स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली मच गयी है। 
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम चुनार बागीश कुमार शुक्ल दल बल के साथ अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर इलाके में चलने वाले आधा दर्जन स्टोन क्र्रशर प्लांट का औचक निरीक्षण किया और तीन पत्थर खनन लीज धारकों के खदान पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कोई भी क्रशर संचालक भंडारण एवं सुरक्षा संबधी व प्रदूषण संबधी कागजात नहीं दिखा सके। एसडीएम ने बताया कि सभी प्लांट पर मिले भंडारण आदेश से कई गुना अधिक पत्थर का भंडारण पाया गया। वह अपने यहां आने और बिकने वाले पत्थरों के बारे में कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


 इसके अलावा श्रमिकों के सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। प्लांट से प्रदूषण हो रहा था। प्रदूषण रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। अनियमितता व अवैध रूप से संचालित करने के आरोप में शिवम स्टोन, पीएनसी इन्फाटेक, गंगा सागर स्टोन वर्क्स, सिंह स्टोन, गायत्री स्टोन व श्री स्टोन के संचालकों के खिलाफ अहरौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा। बताया कि लीज धारक निरीक्षण टीम को देखते ही मौके से गायब हो गए। बताया कि अभियान चलता रहेगा। गौरतलब है कि तहसील के अहरौरा, सक्तेशगढ़ में तमाम स्टोन क्रशन व पत्थर कटिंग प्लांट लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed