फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fine for getting banned plastic with sweet shop

मिठाई दुकानदार के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना

Sat, 02 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fine for getting banned plastic with sweet shop
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को भी कई जगहों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही विंध्याचल में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल, कंतित और लालडिग्गी स्थित राजकीय उद्यान पार्क में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर महाशपथ दिलाई गयी। अभियान के तीसरे दिन भी कई विद्यालयों में बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक न उपयोग करने की शपथ दिलायी गई। नगर के सुंदर-मुन्दर, लायंस स्कूल, आर्यकन्या विद्यालय, सेन्ट मैरी में बच्चों को सिंगल प्लास्टिक के बहिष्कार और कपडे़ के झोले का प्रयोग करने के लिये जागरूक किया। पालिका की स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा जागरूकता अभियान के अंर्तगत कई विद्यालयों में इको मेला के साथ आमजन में कपड़े के झोले का भी वितरण किया गया। विंध्याचल में मिठाई की दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पाये जाने पर पालिका की टीम द्वारा प्लास्टिक जब्त कर,एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह ने दुकानदार को भविष्य में प्लास्टिक में सामान देने से मना किया और कपड़े या कागज के बने झोलों में सामान देने की अपील भी की। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ प्लास्टिक जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई भी की जायेगी। इसीलिए जिन व्यापारियों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पड़ी हो वह स्वयं उस प्रतिबंधित प्लास्टिक को पालिका को दान देकर कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता शुक्रवार को लालडिग्गी स्थित पालिका के अपने कक्ष एवं पटल की स्वयं साफ-सफाई की। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्षों, परिसर और पटलों की साफ-सफाई स्वयं की। अधिशासी अधिकारी ने अपने कक्ष की सफाई करने के बाद सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ने प्रधान कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय, कर विभाग कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमरों में गंदगी देख और पत्रावलियों के सुव्यवस्थित न होने पर अधिशासी अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों के अनुपस्थित होने अधिशासी अधिकारी ने विभागाध्यक्षों से उनका स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। प्रधान कार्यालय पर मीटिंग हाल की दशा खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की।कर निर्धारण अधिकारी को जल्द से जल्द मीटिंग हाल की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। अवर अभियंता को मीटिंग हाल में पानी टपकने पर मरम्मत करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर कर नगर अभियंता विपिन मिश्रा, निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, जिला संयोजक हिमांशु केशरवानी, राजस्व निरीक्षक अंशुमान शुक्ला, सफाई निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed